
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार लगातार कांवड़ मार्गों, शिविरों, शिवालयों तथा संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस बल लगातार गश्त कर रहा है।
कांवड़ यात्रियों की सुविधा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। हापुड़ पुलिस का उद्देश्य है कि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में अपनी धार्मिक यात्रा और जलाभिषेक कार्यक्रम संपन्न कर सकें।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि श्रावण मास और कांवड़ यात्रा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*




















