
हापुड़: बदलते मौसम में अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में मौसम में हो रहे लगातार उतार-चढ़ाव के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। लोग इस दौरान बीमार पड़ रहे हैं। हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे। अधिकांश मरीज जुखाम, खांसी, गले में खराश, बुखार आदि बीमारियों से ग्रसित हैं। वहीं 50 से अधिक ऐसे मरीज पहुंचे जिन्हें कुत्तों और बंदरों ने काट लिया है। चिकित्सकों ने सभी को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। आम दिनों की तुलना में यह संख्या काफी ज्यादा है। बढ़ते मरीजों को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को उचित परामर्श व दवाई उपलब्ध कराई और सभी से सावधानी बरतने की अपील की।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651





















