
हापुड़ में आने वाले कुछ दिनों तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में बारिश का सिलसिला आने वाले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। साथ ही लोगों को भी गर्मी से राहत मिली है। हापुड़ में मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद बुधवार की सुबह धूप निकल आई जिसके बाद दोपहर के समय अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए। संभावना है कि 7 अगस्त तक हापुड़ में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
पिछले कुछ दिनों से हापुड़ में बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण तापमान में अंतर देखने को मिला है। संभावना है कि रविवार तक हापुड़ में बारिश होगी। बारिश के दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464





















