
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की पुण्यतिथि मनाने हापुड़ से कांग्रेस जन रवाना
हापुड़,सीमन ( ):जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता बागपत जिले के ग्राम हिसावदा में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की पुण्यतिथि मनाने के लिए हापुड़ से रवाना हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस जन दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ हापुड़ से रवाना हुए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की पुण्यतिथि मनाने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश से समस्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष अपनी अपनी कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बागपत को रवाना हो रहे हैं। जहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम जी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम समस्त कांग्रेसी पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और पूर्व राज्यपाल राजेंद्र पाल गौतम को उनकी पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि सत्यपाल मलिक का किसानों का प्रति बहुत बड़ा योगदान रहा। वे किसानों के सच्चे हितैषी और सरल स्वभाव के थे। छात्र जीवन से उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत की।
ये लोग उपस्थित रहे
पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी पंडित अरविंद शर्मा, गढ़ नगर अध्यक्ष मुकेश कौशिक, पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, लाल बहादुर, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, दीपक मोघे, डॉक्टर, शोएब, चौधरी मुरसलीन, एड. फुरकान, मोहम्मद आमिर, गुलफाम अली, आदेश शर्मा, सुधीर शर्मा, ऋषिकांत वर्मा, डालचंद शर्मा, एड. शहजादा चौधरी, जितेंद्र नगर, बिजेंद्र त्यागी, कुंवर मजहर खान, कुलदीप अत्रे, राज सिंह गुर्जर, प्रेम कुमार, पवन कौशिक, सौरभ शर्मा, सीमा शर्मा, रश्मि चौधरी, कुसुमलता, विनोद कर्दम, यशपाल ढिलोर, सुखपाल गौतम, सी एल शर्मा, गौरव गर्ग, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, कृष्ण कामना, सुनीता, कपिल शर्मा, पी के शर्मा, नीरज कुमार, मनोज कौशिक, लोकपाल सागर, मुकेश शर्मा, मोहम्मद नफीस, अनूप कर्दम, गोपाल भारती, महबूब अली आदि लोग मौजूद रहे।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480





















