
सिंभावली: सड़क हादसे में हापुड़ निवासी घायल युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव खुड़लिया के सामने बाईपास पर मंगलवार की तड़के 32 वर्षीय युवक घायल अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को मामले से अवगत कराया जिससे परिवार में मातम छा गया।
हापुड़ के गांव बदनौली निवासी 32 वर्षीय दीपक सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव खुड़लिया के सामने बाईपास पर मंगलवार की तड़के घायल अवस्था में पड़ा मिला था जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दीपक दो दिन पहले खुड़लिया गांव में अपने मामा सतपाल के घर गया था। सोमवार की शाम वह ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था जो सड़क हादसे का शिकार हो गया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















