
हापुड चेयरमैन के साथ कांग्रेसी भी हुए भाजपाई
हापुड सीमन (ehapurnews.com):भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में रविवार को नगरपालिका परिषद हापुड़ की निर्दलीय अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा देवी जी (पत्नी श्री पाल सिंह, (पूर्व प्रत्याशी विधानसभा 59), वार्ड 18 चमरी के वर्तमान सभासद विजय कुमार,कोऑपरेटिव सोसाइटी के उप चेयरमैन विपिन गोयना, कांग्रेस नेता धर्मपाल दरोगा एवं साथी नितिन, सूरज, दीपांशु, लालाराम, राजपाल सिंह, विशाल उर्फ सोनू, भूपेंद्र, निशा, हरेंद्री समेत अन्य कांग्रेस समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सभी साथियों का भाजपा परिवार में स्वागत एवं अभिनंदन किया और विश्वास व्यक्त किया कि आप सभी अपनी निष्ठा और समर्पण से जनसेवा के पथ पर नए आयाम स्थापित करेंगे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




















