
सड़क हादसे में एक की मौत व एक घायल
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
मामला रविवार का है जब दो युवक हादसे की चपेट में आ गए। सड़क हादसा इतना भयानक था कि एक युवक की तो मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















