
हापुड़ पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा, “मायावती का गिर रहा जनाधार”
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार/संजय कश्यप (ehapurnews.com): भारत सरकार में सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले रविवार को हापुड़ पहुंचे जहां उन्होंने सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रचार किया और पात्रों को दिए जा रहे लाभ के बारे में जानकारी दी। हापुड़ पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पहुंचे भारत सरकार के राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि युवाओं को नशा से दूर रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सरकार एससी एसटी ओबीसी के वर्ग के पात्रों को फायदा पहुंचा रही है । राम मंदिर के चंदे की चोरी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो हुआ गलत हुआ। आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इसी के साथ उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती का जनाधार नीचे जा रहा है। रामदास अठावले के इस बयान से राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज होने की संभावना है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





















