
शिव भक्तों को खूब भा रही बुलडोजर वाले बाबा की टी-शर्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आजकल शिव भक्तों को बुलडोजर वाले बाबा की शर्ट खूब भा रही है। हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर स्थित दुकान पर बुलडोजर वाले बाबा यानी कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगी टी-शर्ट खूब बिक रही है। शिव भक्तों को यह टीशर्ट खूब भा रही है जिन्होंने जमकर टी-शर्ट की खरीदारी की है।
सावन में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। शिव भक्त भक्ति के रंग में रंग रहे हैं। कावड़ लेने, जल लेने जाने वाले श्रद्धालु बुलडोजर वाले बाबा की शर्ट को खूब पसंद कर रहे हैं जिसकी जमकर बिक्री हो रही है।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG





















