
रात के अंधेरे में दौड़ रहे मिट्टी खनन में लिप्त डंपरों से ग्रामीण परेशान
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के श्यामपुर दादयरा गांव में रात के समय अवैध मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। आरोप है कि देर रात तक मिट्टी से भरे डंपर बेखौफ सड़कों पर दौड़ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारियों की कथित लापरवाही के चलते जनपद में अवैध मिट्टी खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। लगातार हो रहे अवैध खनन से सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा और पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रात के समय डंपर इलाके में दौड़ते हैं। ऐसे में उनका सोना भी मुश्किल हो रहा है। ना जाने क्यों संबंधित विभाग कार्रवाई नहीं करता?
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




















