
पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट में महिला को गिराकर पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला शिवचरणपुरा में पड़ोसियों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। महिला ने पड़ोसी महिला का दुपट्टा खींच कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला शिवचरणपुरा के रहने वाले तरुण सैनी ने हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 28 जुलाई की शाम उनके माता-पिता घर पर मौजूद थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली पूजा का उनकी माता सुनीता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान उषा ने सुनीता का दुपट्टा खींच लिया जिससे वह जमीन पर गिर कर घायल हो गई। शोर सुनकर उसके पिता बाहर आए तो आरोपीय महिला ने उनके साथ भी गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867



















