
गढ़: दुकान में तोड़फोड़ व मारपीट करने के मामले में चार पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गढ़-स्याना मार्ग पर दुकान करने वाले युवक के साथ मारपीट करने और सामान तोड़फोड़ करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गढ़ के आदर्श नगर निवासी फैज़ की तहरीर पर मोहल्ला आदर्श नगर के रहने वाले अबूज़र, शाहनवाज, बाबू और तल्हा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आपको बता दें कि शुक्रवार को नमाज पढ़ने के बाद फैज़ की अबूज़र से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह गढ़ से स्याना स्थित बस अड्डे पर अपनी दुकान पर आ गया। दुकान में रखा सामान भी तोड़ दिया। शोर सुनकर अन्य लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




















