
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की पुण्यतिथि कांग्रेस किसान सम्मान दिवस के रूप मे मनाएगी
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): बागपत में नवाबों की हवेली पर शनिवार को AICC के राष्ट्रीय सचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रदीप नरवाल के नेतृत्व में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समस्त जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्षों की एक बैठक हुई। बैठक में हापुड़ से कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पधारे
राष्ट्रीय सचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रदीप नरवाल ने कहा हैं कि 5 अगस्त को पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की पुण्यतिथि को कांग्रेस जन “किसान सम्मान दिवस” के रूप में मनाएगा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सत्यपाल मलिक की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया गया हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक किसानों के सच्चे साथी, जनसेवक और बेबाक आवाज थे। उन्होंने हमेशा सत्ता में राज्यपाल होते हुए हमेशा सच का साथ दिया। लेकिन सत्ता में बैठे लोगों ने ही उनकी आवाज को दबाने का काम किया। आज पूरा देश उनके जीवन और समर्पण को याद कर रहा हैं और उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए 5 अगस्त को उनकी पुण्यतिथि किसान सम्मान दिवस के रूप में मना रहा हैं। उन्होंने कहा हैं कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक जी की पुण्यतिथि उनके पैतृक गाँव ग्राम हिसावदा में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई जाएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि जब जनपद हापुड़ से 40 गाड़ियों का काफिला बागपत के लिए रवाना होगा। ये लोग उपस्थित रहे कपिल शर्मा, गौरव गर्ग, महबूब अली आदि लोग मौजूद रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




















