
👁 6 views Views
हादसों को न्यौता देता जर्जर विद्युत पोल
हापुड सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com):थाना हापुड़ देहात के गांव असौड़ा में महल के पास श्री राधा रानी मंदिर वाली गली के बाहर एक हाई टेंशन विद्युत पोल नीचे से पूरी तरहा गल चुका है जो किसी भी वक्त गिर सकता है। विद्युत पोल गिरने से कभी भी कोई हादसा हो सकता है।ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर विद्युत पोल की ओर कई बार अफसरो का ध्यान इस ओर आकर्षित किया जा चुका है परन्तु समस्या के समाधान में किसी ने कोई रूचि नही ली है।नागरिको ने विद्युत पोल को बदलने की मांग की है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























