
पिलखुवा: मंदिर परिसर में लटके तार व जर्जर दीवार दे रहे हादसे को न्योता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित चंडी मंदिर परिसर में लटके तार और पास के भवन की दीवार जर्जर अवस्था में है जिसकी वजह से श्रद्धालुओं पर संकट मंडरा रहा है। भक्तों ने विभाग से तारों को ऊपर करने और दीवार को दुरुस्त कराने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के चंडी मंदिर परिसर में गुजर रहा तार नीचे लटक रहा है जिसकी वजह से श्रद्धालुओं ने चिंता व्यक्त की है। वहीं पास के भवन की दीवार भी जर्जर अवस्था में है जिसकी वजह से लोगों ने दीवार दुरुस्त करने और तारों को ऊपर करने की मांग उठाई है। भक्तों का कहना है कि इन्हें दुरुस्त किया जाए अन्यथा बड़ा हादसा होने की संभावना है।
हापुड़ के कमर्शियल प्रोजेक्ट “, THE HIVE” में 16 लाख से करें निवेश: 9760254555, लोन की सुविधा उपलब्ध























