
हापुड़ के फ्रीगंज रोड पर भवनों का अवैध निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के फ्रीगंज रोड पर स्थित रेलवे पार्क के सामने दो ऐसे बहु मंजिलें बिजनेस भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है जो मानकों के विपरीत हैं और इसके पीछे एचपीडीए के इंजीनियर व सुपरवाइजर की लिफाफा कलचर उजागर हो रही है।
हापुड़ का फ्रीगंज रोड अब हापुड़ का सबसे व्यस्त मार्ग है जो रेलवे रोड और तहसील चोपला को जोड़ता है जिस पर राउंड दी क्लॉक आवागमन जारी रहता है। इस मार्ग पर कब्जेधारियों ने नाले पर अतिक्रमण करके उसके रुख को ही मोड़ दिया और हाई टेंशन लाइन के विद्युत को अंदर की ओर कर लिया।
रेलवे पार्क के ठीक सामने चंद कदमों के अंतराल पर दो बहु मंजिले भवनों का निर्माण तेजी से चल रहा है जो प्राधिकरण की नियमावली के विपरीत है। जब भवन में व्यवसायिक गतिविधियां शुरू होगी तो यह निश्चित है कि यातायात में व्यवधान पैदा होगा। बिजनेस कंपलेक्स स्वामियों ने न तो सेट बैक छोड़ा है और नहीं वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
प्राधिकरण को इस और ध्यान देकर मानक के विपरीत हो रहे अवैध निर्माण को रोकना चाहिए और राज्य कर विभाग को मूल्यांकन करा कर जीएसटी की वसूली करनी चाहिए।
#जीएसटी यूपी
#एचपीडीए
#आयकर
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*






















