हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोविड-19 से मरने वालों के परिजनों को मृतक के मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाले के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। जिला प्रशासन हापुड़ ने इसके लिए अधिकारियों के नंबर जारी किए हैं जिससे मरीजों के स्वजन को प्रमाण पत्र बनवाले के परेशान नहीं होना पड़ेगा।
जानें कहां बनेगा मृत्यु प्रमाण पत्र:
जिला अस्पताल हापुड़ में कोरोना से मरने वालों का मृत्यु प्रमाण पत्र मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय हापुड़ में बनेगा जो सत्य प्रकाश 9760745679 द्वारा जारी किया जाएगा। सरस्वती मेडिकल कॉलेज पिलखुवा एवं जी.एस. मेडिकल कॉलेज पिलखुवा के मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पिलखुवा सलमान 7417322168 द्वारा, रामा मेडिकल कॉलेज में मृत्यु प्रमाण पत्र गांव छिजारसी के ग्राम विकास अधिकारी अमित सैनी 8700035822 द्वारा, देवनंदिनी व आरोग्य अस्पताल के प्रमाण पत्र नगर पालिका परिषद हापुड़ दीपक चौधरी 8791161663 द्वारा जारी किए जाएंगे।
कोविड में होने वाले ब्लड टेस्ट या कोई भी ब्लड टेस्ट घर बैठे कराएं. Healthians labs: 8755333320
























