
गढ़मुक्तेश्वर: सब्जी बेचने जा रहे युवक से मारपीट, हाथ में फ्रैक्चर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी आकाश के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार वह अपने गांव से सब्जी लेकर अल्लाहबख्शपुर बेचने जा रहा था। इसी दौरान बागड़पुर गांव में किसी बात को लेकर उसका कुछ युवकों से विवाद हो गया।
आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि बागड़पुर के कुछ युवकों ने आकाश के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। घायल अवस्था में आकाश ने गढ़मुक्तेश्वर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित का कहना है कि घटना 16 तारीख की है, लेकिन तहरीर देने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे पीड़ित और उसके परिजन निराश हैं।
आकाश ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




















