
दूध के प्लांट से चार फीट लम्बा स्पेक्टिकल कोबरा पकड़ा
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चोपला पर स्थित दूध के प्लांट में शुक्रवार को 4 फीट लंबा स्पेक्टिकल कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों व कर्मचारियों में हड़कंभ मच गया। इसके बाद सर्पमित्र सत्येंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद स्पेक्टिकल कोबरा को पकड़ा और उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 के आसपास का है जब क्षेत्र वासियों की नजर चार फीट लंबे स्पेक्टिकल कोबरा पर पड़ी जिसको देखकर सभी में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर सर्पमित्र सत्येंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने कड़ी मशक्कत के पश्चात आखिर कोबरा को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इसके पश्चात सभी ने राहत की सांस ली।
हापुड़ के कमर्शियल प्रोजेक्ट “, THE HIVE” में 16 लाख से करें निवेश: 9760254555, लोन की सुविधा उपलब्ध























