
एलायंस क्लब लगाएगा कांवड़ सेवा शिविर
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):एलायंस क्लब हापुड़ माधव की गुरूवार की रात आयोजित एक बैठक में कांड सेवा शिविर लगाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में आगामी शिवरात्रि पर कांवड़ सेवा शिविर की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा क्लब के आगामी सामाजिक एवं सेवा प्रकल्पों पर भी विचार विमर्श कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में अग्रवाल महासभा हापुड के आगामी चुनाव पर भी विस्तृत चर्चा हुई।क्लब के जान सदस्यों ने विभिन्न पदों पर अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की है, उनके प्रति सभी सदस्यों ने पूर्ण सहयोग, समर्थन एवं मतदान करने का एक मत से आश्वासन दिया। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि क्लब परिवार पूरी एक जुटता के साथ उनके पक्ष में कार्य करेगा तथा उन्हें अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने का हर संभव प्रयास करेगा। बैठक मे एलायंस उपस्थित थे।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




















