
छज्जा तोड़ने का विरोध करने पर युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अठसैनी के रहने वाले व्यक्ति ने गांव के चार लोगों पर छज्जा तोड़ने का विरोध करने पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अठसैनी के रहने वाले जमील अहमद ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया कि 19 जुलाई को उन्होंने अपने मकान का लेंटर डाला था। दुकान के पिछले हिस्से पर उसने रास्ते के ऊपर दो फीट का छज्जा डाला था। 20 जुलाई को वह बाहर चला गया। इसी बीच पड़ोस के रहने वाले नौशाद, उसकी पत्नी तबस्सुम, माजिद और नुसरत ने छज्जा तोड़ दिया। विरोध करने पर चारों ने उसे पीटा। इस बात से नाराज होकर सभी ने उस पर हमला बोल दिया और पिटाई कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480



















