
हापुड़: कोठीगेट निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के कोठी गेट की रहने वाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार को शायबा की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
बुलंदशहर के बीवी नगर की रहने वाली शायबा का निकाह करीब सवा साल पहले मोहल्ला कोठीगेट के रहने वाले मुस्तकीम से हुआ था। बुधवार की देर शाम शायबा की अचानक तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग हापुड़ पहुंचे जिन्होंने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867


















