
👁 42 views Views
पिलखुवा: फंदा लगाकर व्यक्ति ने जान दी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव कांवी में बुधवार की शाम एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में आत्महत्या कर ली। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
40 वर्षीय संजीव ने पंखे से रस्सी बांधकर फंदा लगाया। परिजनों ने उसे नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
JOB ALERT: आवश्यकता है एक खरादिया (Turner) की: 9045639190, 9760002133























