
आनंद विहार के आवासीय भूखंडों पर खड़े होंगे व्यवसायिक भवन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ क्लब का विकास प्राधिकरण की आनंद विहार आवासीय योजना के एक व्यक्ति को पांच भूखंड आवंटित किए गए थे। प्रत्येक भूखंड 200.18 वर्ग मीटर है। अब संबंधित व्यक्ति ने पांचो भूखंड पर व्यवसायिक भवन बनाने की इच्छा जताई है।
व्यक्ति ने संबंधित भूखंडों पर व्यवसायिक भवन बनाने हेतु मानचित्र की स्वीकृत हेतु प्राधिकरण में आवेदन किया है। प्राधिकरण का कहना है की आवासीय में भूखंड को व्यवसायिक भूखंड में बदलने का अधिकार नियमों में प्राधिकरण को दिया गया है। यदि अन्य कोई व्यक्ति एक पखवाड़ा तक भूखंड की प्रकृति के बदलाव पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं करता है तो संबंधित को सहज ही अनुमति प्रदान की जा सकती है। ये आवासीय भूखंड है- जीएच-1/59, जीएच-1/60, जीएच-1/61, जीएच-1/62, जीएच-1/63। यदि किसी व्यक्ति को भूखंड उपयोग के परिवर्तन में आपत्ति है तो वह अपनी आपत्ति तुरंत प्राधिकरण दफ्तर में दर्ज करा दें।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























