
👁 8 views Views
दुकान में तीसरी बार चोरी का प्रयास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बहादुरगढ़। थाना बहादुरगढ़ से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक कबाड़ की दुकान को बीते एक महीने में तीसरी बार चोरों ने निशाना बनाया। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। दुकानदार के अनुसार, 27 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवार में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया। इससे पहले भी चोर दुकान को दो बार अपना निशाना बना चुके हैं। सीओ राहुल यादव का कहना है कि चोरों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























