
सरस्वती शिशु मंदिर हापुड़ में गुरु पूर्णिमा एवं दादा-दादी समारोह का भव्य आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरस्वती शिशु मंदिर, मोदीनगर मार्ग, हापुड़ में गुरु पूर्णिमा एवं दादा-दादी समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-नन्हे शिशु अपने दादा-दादी के साथ विद्यालय पहुँचे। दादा-दादी ने कार्यक्रम में सहभागिता कर शिशुओं को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अपना आशीर्वाद प्रदान किया तथा भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों का महत्व बताया।
शिशुओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी उपस्थित अतिथि सह व्यवस्थापक देवेंन्द्र महेश्वरी, धर्म पत्नी शालिनी महेश्वरी, लता महेश्वरी, एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में शिशु वाटिका की प्रमुख रीतिका कंसल व आचार्य बहने विनीता त्यागी, अंजू शर्मा, दीपा रानी, निशा, पारुल, रमा, सरिता, नेहा एवं प्रियंका, पायल शर्मा एवं पायल सोनी का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य राम भूल जोशी ने मुख्य अतिथि, सभी दादा-दादी, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यालय परिवार की सभी बहनों को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद देते हुए उनके सहयोग की सराहना की।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























