
आईआईए धीरखेड़ा हापुड़ चैप्टर की प्रथम बोर्ड बैठक सम्पन्न, लवलीन गुप्ता पुनः सचिव एवं सौरभ अग्रवाल कोषाध्यक्ष निर्वाचित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) धीरखेड़ा हापुड़ चैप्टर की सत्र 2026-27 की प्रथम बोर्ड बैठक का आयोजन चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में गत सत्र के कार्यों की व्यापक समीक्षा करते हुए आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में वर्ष 2025-26 के दौरान आयोजित मंथन बैठकों, विभिन्न सामाजिक एवं जनहित गतिविधियों, चैप्टर में जोड़े गए नए सदस्यों, तथा एमएसएमई क्षेत्र के उद्योगों की समस्याओं के समाधान एवं उद्यमियों के हित में किए गए कार्यों का विस्तृत आकलन किया गया। बोर्ड सदस्यों ने गत वर्ष किए गए कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में और अधिक प्रभावी ढंग से उद्योगों की समस्याओं के समाधान एवं संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से सत्र 2026-27 के लिए उद्यमी लवलीन गुप्ता को पुनः सचिव तथा उद्यमी सौरभ अग्रवाल को पुनः कोषाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। सभी सदस्यों ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन के विकास में सक्रिय योगदान देने का विश्वास व्यक्त किया।
बैठक के दौरान आईआईए की सदस्य संख्या में वृद्धि को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक उद्यमियों को संगठन से जोड़कर उन्हें आईआईए द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं, सरकारी योजनाओं तथा उद्योग हित से जुड़े प्रयासों का लाभ दिलाया जाएगा।
साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन माह में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) एवं धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (DIA) के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 से धीरखेड़ा क्षेत्र में विशाल कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह सेवा शिविर क्षेत्र के उद्योगपतियों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से संचालित होगा, जिसमें कांवड़ यात्रियों के लिए भोजन, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।
बैठक में शांतनु सिंघल, विजय शंकर शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, धीरज चुग, अतुल गोयल, सुनील जैन, कपिल अरोड़ा, नीरज गुप्ता, संदीप चौधरी, संजीव अग्रवाल, प्रशांत मित्तल, संजीव जुनेजा, राजीव गर्ग, हरीश ग्रोवर, आकाश शर्मा एवं सर्वेन्द्र रस्तोगी सहित अनेक बोर्ड सदस्यों ने सहभागिता करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक का समापन चेयरमैन पवन शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए किया। उन्होंने कहा कि आईआईए धीरखेड़ा हापुड़ चैप्टर भविष्य में भी उद्योगों की समस्याओं के समाधान, एमएसएमई क्षेत्र के विकास तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG























