
बाबूगढ़: नवज्योति पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के कुचेसर रोड चौपला स्थित नव ज्योति पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम कौशिक ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कक्षा 9 से अक्षित और यश ने सभी शिक्षकों को तिलक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रधानाचार्या पूनम कौशिक ने कहा कि प्राचीन समय में गुरु शिष्य परंपरा थी इसलिए भारत हमेशा से ही विश्व गुरु रहा। अब समय है कि गुरु शिष्य परंपरा और आधुनिक शिक्षा का समावेश हो जाए तो भारत पुनः विश्व गुरु बन सकता है। सचिव गौरव कौशिक ने अपने विचार रखे जिसमें उन्होंने कहा कि आज की शिक्षा पद्धति मैककॉले की शिक्षा पद्धति है जिसका उद्देश्य केवल स्कूलों से नौकर बनाने का था जो केवल सुने प्रश्न न करे। और वही आजकल हो रहा है। कक्षा में बच्चे सीधे बैठे होते हैं प्रश्न नहीं करते। हमे उन्हें प्रश्न करने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। और यह केवल गुरु शिष्य परंपरा से ही संभव होगा। जब प्रश्न ही नहीं होगा तो ज्ञान कैसे बढ़ेगा।
अध्यापिका चित्रा कौशिक ने कहा कि शिक्षकों का दायित्व है कि शिक्षा को ऐसा बनाए कि बच्चे सीखे और पढ़ाई में उनका मन लगे। अध्यापिका प्रतिभा शर्मा ने कहा कि बच्चो में संस्कार और भारतीय संस्कृति का समावेश शिक्षकों के द्वारा ही संभव है। अध्यापिका सुमन चौधरी ने कहा कि बच्चे आजकल मोबाइल में ज्यादा व्यस्त रहते है ,जिस कारण पढ़ाई पर असर हो रहा है। बच्चो को चाहिए कि भारतीय संस्कृति और संस्कार के साथ जुड़े। तभी आदत में सुधार हो सकता है। कार्यक्रम में कक्षा 7 की छात्रा शिवांगी ने संस्कृत श्लोक सुनायें , एवं कनिष्का मालिक ने विचार व्यक्त किये,कक्षा 8 से कनिष्का रानी ने दोहे प्रस्तुत किए। एवं उज्जवल ने शिष्य आरुणि की कहानी सुनाई। आज गुरु पूर्णिमा पर मीनू चौहान,योगेश त्यागी,वंदना शर्मा ,मनु शर्मा,रचना चौधरी,प्रियंका,राखी शर्मा , लक्ष्मी उपाध्याय , मीनू , जबर सिंह आदि अध्यापक गण का सहयोग रहा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






















