
सरकारी जमीन का सौदा बाजार में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रेलवे रोड पर कब्जा मुक्त हुई एक सरकारी जमीन का सौदा बाजार में आया है और जमीन का दावेदार दलालों की मार्फत साढ़े तीन लाख रुपए प्रति वर्ग मीटर के दाम मांग रहा है।
आपको याद होगा कि रेलवे रोड पर स्थित देवी मंदिर के सामने एक भूमि को वर्षों पहले प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराकर संकेतक लगा दिया था। बताते हैं कि अब जमीन के दावेदार न्यायालय से मुकदमा जीतने का दावा कर रहे हैं परंतु अदालत के आदेश को उजागर नहीं कर रहे हैं।
अब पता चला है की भूमि के मालिकाना हक के दावेदार भूमि को बेचने के लिए निकले हैं और कई दलाल सक्रिय हैं। सूत्र बताते हैं कि दलाल भूमि के दाम साढ़े तीन लाख रुपए प्रति वर्ग मीटर मांग रहे हैं परंतु अभी कोई सौदा नहीं हुआ है यह भूमि विवादस्पद है और लोगों को क्रय करने से बचना चाहिए।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























