
मंडलायुक्त व डीआईजी ने किया गंगा घाट का निरीक्षण
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मेरठ मंडल आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी, डीआईजी कलानिधि नैथानी मंगलवार को जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पहुंचे जहां अधिकारियों ने गंगा तट का निरीक्षण किया। आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्य मार्ग, बाजरो आदि का निरीक्षण भी किया। पथ प्रकाश, सुरक्षा व्यवस्था आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।
मंडलायुक्त व डीआईजी, अधिकारियों के साथ गंगा घाट पहुंचे जहां उन्होंने निरीक्षण में मिली खामियों को देखकर नगर पालिका परिषद की ई ओ पवित्रा त्रिपाठी को फटकारा। साथ ही गंगा घाट, बाजार आदि का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो, जाम ना लगे। इस दौरान जिलाधिकारी हापुड़ कविता मीणा, पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुंवर ज्ञानंज्य सिंह, गढ़ एसडीएम श्रीराम यादव, सीओ गढ़ राहुल यादव, थाना प्रभारी गढ़ निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट, नगर पालिका परिषद की ईओ पवित्रा त्रिपाठी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867






















