
धौलाना: छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा के राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में सड़क पर लाठी-डंडे चले और जमकर पथराव हुआ। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल हुए छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
मामला मंगलवार का बताया जा रहा है जब छुट्टी के बाद स्कूल के बाहर किसी बात को लेकर छात्रों के दो गुटों में कहासुनी हो गई जिसने मारपीट का रूप ले लिया। घायल हुए छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान अन्य छात्रों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























