
तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में तमंचे के बल पर महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि मामला 26 जुलाई की रात का है जब वह अपने घर पर सो रही थी। तभी मोहल्ले का आरिफ उसके घर में घुस आया और उसकी कनपटी पर तमंचा सहटा दिया। गोली मारने की धमकी देकर आरोपी ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर हत्या की धमकी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अनंतम ग्रीन्स हापुड़ का पहला रिजॉर्ट लिविंग, बुक करें अपना प्लॉट: 9557283854























