
जिले की युवा मुक्केबाज ग्रेशी का राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चयन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की युवा मुक्केबाज ग्रेशी का राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चयन हो गया है। इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी है। हापुड़ जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष दीपक त्यागी, महासचिव रॉबिन और कोच शाहरुख खान ने ग्रेशी को शुभकामनाएं दी है।
ग्रेशी ने मेरठ मंडल बॉक्सिंग चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह मुकाम हासिल किया है। 70 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में उनके दमदार प्रदर्शन के चलते उनका चयन मेरठ मंडल की टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 1 से 4 अगस्त तक बनारस में होगी जिसमें प्रदेश के विभिन्न मंडलों से चयनित प्रतिभाशाली मुक्केबाज भी हिस्सा लेंगे।
हापुड़ के कमर्शियल प्रोजेक्ट “, THE HIVE” में 16 लाख से करें निवेश: 9760254555, लोन की सुविधा उपलब्ध























