
👁 25 views Views
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हुए हमले के मामले में सुनवाई 13 अगस्त को
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर बाइक सवार हमलावरों ने एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर फायरिंग की थी। मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायालय में चल रही है। मंगलवार को असदुद्दीन ओवैसी की पेशी प्रस्तावित थी। संसद सत्र चलने से वह कोर्ट नहीं पहुंचे। उनके संभावित आगमन को देखते हुए कचहरी परिसर व आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। केस में अगली सुनवाई 13 अगस्त को होगी।
ईंट नहीं बल्कि पूरा घर आरसीसी का, अभी बुक करें अपार्टमेंट: 9557396447























