
👁 48 views Views
33 केवी लाइन का इंसुलेटर खराब होने के कारण प्रभावित हुई थी विद्युत आपूर्ति
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति मंगलवार की सुबह प्रभावित हो गई। करीब छह घंटे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। बताया जा रहा है कि 33 केवी लाइन का इंसुलेटर खराब होने के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। हालांकि विद्युत कर्मियों ने प्रभावित आपूर्ति को दुरुस्त किया जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























