
👁 40 views Views
तेंदुए की आहट के चलते दो स्थानों को चिन्हित कर लगाए पिंजरे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़ क्षेत्र में तेंदुए की आहट से इलाके के लोगों में दहशत की स्थिति है। वहीं आगामी कांवड़ यात्रा को सुगम व सकुशल संपन्न कराने के लिए वन विभाग ने कमर कस ली है। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र के दो स्थानों को चिन्हित करते हुए तेंदुए की आवाजाही के चलते पिंजरा लगाया है। साथ ही गूलर के पेड़ों पर लाल कपड़ा लगाया गया है जिससे कांवड़ खंडित ना हो। आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए टीम भ्रमणशील रहेगी। साथ ही दो स्थानों को चिन्हित कर यहां पर पिंजरे लगाए गए हैं।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






















