
जनपद हापुड में लक्ष्य से अधिक हुआ पौधारोपण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक मंगलवार की अपराह्न् कलेक्ट्रेट सभागार, हापुड़ में जिलाधिकारी के निर्देशन के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सुश्री श्रुति शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी; श्री गौतम सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी; श्री विरेन्द्र कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी; श्री शिव बिहारी शुक्ला, जिला पंचायत राज अधिकारी; श्री विपुल कुमार, प्रतिनिधि, क्षेत्रीय अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, हापुड़; पर्यावरणविद् श्री भारत भूषण, लोक भारती; तथा जनपद के समस्त संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिला वृक्षारोपण समिति- जिले हापुड़ में वृक्षारोपण वर्ष 2026-27 हेतु आवंटित लक्ष्यों 1258433 के सापेक्ष 1350947 का पौधारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होने पर प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा सभी विभागों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जिले में वर्तमान समय तक कुल 50% जियोटैगिंग का कार्य किया गया है। समिति अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी विभाग जियोटैगिंग का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करें।
जिला पर्यावरण समिति: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट 2026 के नए नियमों के लागू होने पर समिति अध्यक्ष द्वारा जनपद के समस्त संबंधित विभागों को MSW 2026 के क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया गया।
जनपद में प्लास्टिक वेस्ट का प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप किया जाए। लोगों में जनजागरुकता अभियान चलाएं साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी करें।
जिला गंगा समिति: समिति अध्यक्ष द्वारा जिला पंचायती राज अधिकारी और खंड विकास अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर को निर्देशित किया गया कि वे सावन माह में गंगा घाटों पर गंगा प्रहरियो और गंगा मित्रों की तैनाती करना सुनिश्चित करें जिससे सावन माह में घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं/कावड़ियों में गंगा नदी की स्वच्छता से संबंधित जागरूकता (निर्धारित स्थानों पर ही विसर्जन करें, घाटों पर कूड़ा और गंदगी न करें) का संदेश देते हुए गंगा घाटों की स्वच्छता व्यवस्था बनाये रखने में सहायता कर सकें।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























