
हापुड़: अतरपुरा चौराहा पर डेढ़ से दो फीट तक भरा पानी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में हुई बारिश से इलाका जलमग्न हो गया। हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर करीब डेढ़ से 2 फीट तक पानी खड़ा हो गया जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई वाहन तो बंद पड़ गए। कई लोग गिरकर चोटिल हो गए। दो पहिया वाहन सवार और पैदल आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हापुड़ में मंगलवार को बारिश होने से हापुड़ के कई इलाकों में पानी भर गया। हापुड़ के अतरपुरा चौराहा शहर के व्यस्त इलाकों में से एक है जहां घुटने तक पानी भर गया। इस दौरान दुकानदारों का व्यापार भी चौपट हो गया। डेढ़ से 2 फीट तक पानी भरने से इलाके के लोग बेहद परेशान हो गए।
अनंतम ग्रीन्स हापुड़ का पहला रिजॉर्ट लिविंग, बुक करें अपना प्लॉट: 9557283854























