
आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा “गुरुपूर्णिमा” पर्व 29 जुलाई बुधवार को प्रीति व आयुष्मान योग में मनाई जाएगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा “गुरुपूर्णिमा” पर्व 29 जुलाई बुधवार को प्रीति व आयुष्मान योग में मनाया जाएगा। भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा अध्यक्ष ज्योतिर्विद पं0 के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले ने बताया कि पूर्णिमा तिथि 28 जुलाई को सायं 6.19 से प्रारम्भ होकर 29 जुलाई की रात्रि 8.05 बजे तक रहेगा अर्थात 29 जुलाई को सूर्योदय से लेकर रात्रि तक पूर्णिमा तिथि होने से व्रत के साथ साथ स्नान-दान की पूर्णिमा भी 29 जुलाई को ही रहेगा यह दिन महाभारत व सभी पुराणों के साथ अन्य अनेक ग्रंथों के रचयिता महर्षि वेद व्यास का जन्मदिन होने से गुरुजनों को समर्पित है अतः गुरुपूर्णिमा के दिन अपने गुरुजनों का आशीर्वाद अवश्य लेना चाहिए मंत्री आचार्य देवी प्रसाद तिवारी ने कहा कि मान्यता है कि इसीदिन महात्मा बुद्ध द्वारा सारनाथ में प्रथम धर्म उपदेश दिया गया था इसीलिए गुरुजनों से शिक्षा उपदेश व दीक्षा लेने की भी परम्परा है गुरुजनों का पूजन अवश्य करें कोषाध्यक्ष पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले व महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय ने बताया कि पूर्णिमा पर व्रत रखकर पूर्ण श्रद्धा के साथ भगवान श्री सत्यनारायण पूजन कर कथा सुनना चाहिए तथा बंधु बांधवो के साथ भोजन कर यथासंभव ब्राह्मणों को दान करना चाहिए तथा रात्रि पर्यंत जागरण भजन कीर्तन करना चाहिए साथ ही अपने अपने मातापिता, गुरुजनों को भी उपहार देकर आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए 30 जुलाई से भगवान शिव का प्रिय महीना श्रावण प्रारम्भ हो जाएगा जिसमें पूरे महीने गंगा स्नान के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक होगा.
ईंट नहीं बल्कि पूरा घर आरसीसी का, अभी बुक करें अपार्टमेंट: 9557396447























