
हापुड़: बाइक बनी कार, दो पहिया वाहन पर हुए पांच सवार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है एक परिवार जानलेवा सफर कर रहा है। एक बाइक पर पांच लोग बैठे हैं। सबसे आगे हेलमेट लगाकर एक बैठा व्यक्ति और सबसे पीछे महिला, बीच में दो बच्चे और एक बालक गोदी में बैठाया हुआ है। एक बाइक पर पांच लोगों के सवार होने से नियमों की धज्जियां तो उड़ ही रही है। साथ ही हादसे का खतरा भी मंडरा रहा है और लोगों की जान पर खतरा बना है। आप ही सोचिए इस तरह यात्रा करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है। आए दिन हादसे होते हैं लेकिन लोग सबक लेने को तैयार नहीं है। वहीं बाइक के पीछे नंबर प्लेट भी नहीं लगी है।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/CQLdsKYfovH0zJLoDz8F76?s=sh&p=a&ilr=1 NEHA_VARSHNEY_GARG























