
“मेरी बात मान जा, तू मौज में रहेगी”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरी बात मान जा तू मौज में रहेगी। ऐसा कहकर एक मनचला एक युवती का पीछा करता और छेड़छाड़ करता था। जब मनचले की हरकतें युवती के लिए असहनीय हो गई तो युवती ने थाना सिंभावली में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गढ़मुक्तेश्वर के एक गांव से एक युवती सिंभावली में एक टेलर के प्रतिष्ठान पर टेलरिंग सीखने आती थी। एक मनचला अक्सर युवती पर फक्तियां कस्ता और अश्लील इशारे करने लगा। आरोपी युवती का पीछा कर छेड़छाड़ करता था। जब मनचले की हरकतें युवती के लिए असहनीय हो गई तो वह थाना सिंभावली पहुंची और आरोपी काले यादव निवासी सुभाष बिहार सिंभावली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























