
गढ़ में डूबे युवक का शव सिंभावली नहर से हुआ बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के दोताई का रहने वाला युवक अठसैनी नहर में डूब गया था जिसका शव सोमवार को सिंभावली नहर से बरामद हुआ। शव बरामद होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिसकर्मियों व गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद किया।
जानकारी के अनुसार जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव दोताई का रहने वाला 25 वर्षीय जुनैद पुत्र वाहिद शनिवार की शाम घर से निकला था। वह गांव के पास से निकल रही मध्य गंग नहर पर पहुंच गया और संदिग्ध अवस्था में वह नहर में डूब गया। जब लोगों ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया जिसके बाद गोताखोरों ने युवक को काफी तलाशा लेकिन कोई सुराग हाथ ना लगा। दो दिन के सर्च ऑपरेशन के बाद युवक का शव सिंभावली की नहर से बरामद हुआ।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586























