
हापुड़: कार सवार व यातायात पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित फ्लाईओवर पर यातायात पुलिसकर्मी और एक कार सवार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जिसके बाद मामला शांत हुआ।
जानकारी के अनुसार मामला सोमवार की रात का है जब हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित फ्लाईओवर पर कार चालक और यातायात पुलिस कर्मियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते-देखते मामला गर्मा गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हो गए। वहीं धीरे-धीरे जाम की स्थिति बन गई। लोगों को समझाने के बाद मामला शांत हुआ। मौके की वीडियो वायरल हो रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























