
दहेज लालचियों ने बहू को दिया तलाक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दहेज की मंग को लेकर ससुरालियों से प्रताड़ित एक विवाहिता को आरोपियों ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता न्याय के लिए पुलिस की शरण में गई । दहेज में बाइक पर ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता के साथ जमकर मारपीट कर एक साल की बेटी को छीन लिया। आरोप है कि पति ने तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिकंदरगेट मोती मस्जिद निवासी रानी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका लालन-पालन उसकी बहन और बहनोई ने किया है। 20 सितंबर 2024 को जिला मेरठ के थाना नौचंदी के मोती मस्जिद ढिवाईनगर निवासी जुनैद से धूमधाम के साथ उसका निकाह हुआ था। मिले दान-दहेज से उसका पति जुनैद, ससुर हबीब, देवर दानिश, ननंदोई ताहिर, ननद तबसुम, हीना और गुलिस्ता खुश नहीं थे। निकाह के बाद से ही उस पर बाइक और दो लाख रुपये बहन-बहनोई के घर से लाने का दवाब बनाने लगे। जिसके बाद आरोपी लगातार दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते। 20 जुलाई की दोपहर को ससुरालियों ने ने उसके साथ जमकर मारपीट की।
JOB ALERT: आवश्यकता है एक खरादिया (Turner) की: 9045639190, 9760002133























