
लूट के मामले में फरार एक लाख का इनामी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): एसटीएफ यूनिट लखनऊ और जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस की संयुक्त ने कार्रवाई करते हुए एक लाख के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम रोहित है जोकि लूट के एक मामले में फरार चल रहा था। आरोपी पर ₹1,00,000 का नाम घोषित था। संयुक्त टीमों ने बदमाश को पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि गिरफ्तार किया गया रोहित पुत्र विजयपाल निवासी मोहल्ला विकासनगर खुर्जा नगर, खुर्जा, जनपद बुलंदशहर अवैध असलहे के बल पर लूट की घटना के अभियोग में फरार चल था जिसके ऊपर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी को पिलर नंबर 20 के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ जनपद अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतम बुद्धनगर, हापुड़ में हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर आदि धाराओं में करीब 31 मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586























