
कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में हापुड़ यूनिट भी पहुंची शुक्र तीर्थ
हापुड सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई मुज्जफरनगर के तत्वाधान में 27 वे विजय दिवस के उपलक्ष्य में कारगिल शहीद स्मारक शुक्रतीर्थ मुजफ्फरनगर में वीर शहीदों की याद में एक कार्यक्रम “शहीदों को श्रद्धांजलि एवम शहीद परिवारों का सम्मान” आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ के पदाधिकारी भी शामिल हुए। कारगिल शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। भारत माता की जय एवम् वीर शहीद अमर रहे के नारों से कारगिल शहीद स्मारक शुक्रतीर्थ प्रांगण गूँज उठा ये राष्ट्र अमर वीर बलिदानियों जिन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया उनका सदैव राष्ट्र पर ऋण रहेगा इसके साथ ही राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने वीर बलिदानियों को नमन किया।
प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी ने कहा कि जिन माता पिता ने ऐसे देशभक्त वीरों को जन्म दिया मैं उनको हृदय से नमन करता हूं तथा राष्ट्रीय सैनिक संस्था के बारे मे सूक्ष्म जानकारी देते हुए संस्था से जुड़ने का आग्रह किया।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन के पी सिंह ने मंच से मुकेश त्यागी को पटका पहनाकर घोषणा की कि आज से हापुड़ के जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी होंगे तथा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर हापुड़ से प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला सचिव मुकेश प्रजापति, जिला अनुशासन सचिव गुलशन त्यागी, जिला सूचना प्रसारण मंत्री श्याम वर्मा उपस्थित रहे।
अनंतम ग्रीन्स हापुड़ का पहला रिजॉर्ट लिविंग, बुक करें अपना प्लॉट: 9557283854























