
कारगिल शहीदों की शहादत को किया नमन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):27 वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूव॔ सैनिकों ने ग्राम लुहारी में करगिल शहीद लॉस नायक सतपाल सिंह व ग्राम उदयपुर में शहीद नायक चमन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही मौन रखकर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर पूव॔ वायु सेना अधिकारी मनबीर सिंह उपाध्यक्ष जिला सैनिक बंधु ने कहा कि कारगिल युध्द विषम परिस्थितियों में लड़ा गया अघोषित युध्द था, जिसमें भारतीय सेना के जवानों ने अपनी जान की परवाह न कर पाकिस्तान पर विजय प्राप्त की।
इस अवसर पर पूव॔ वायु सेना अधिकारी मनबीर सिंह, कैप्टन राजेश चौधरी जिलाध्यक्ष पूव॔ सैनिक संघ, कैप्टन गोपीचंद, सूबेदार वीरेंद्र, हवलदार अशोक , हवलदार प्रेम पाल सिंह, पूव॔ जिला पंचायत सदस्य प्रिय पाल सिंह, बी डी सी परवेज़ चौधरी, बहादुरगढ़ पुलिस प्रशासन, के साथ ही काफी संख्या में ग्राम व क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।
हापुड़ के कमर्शियल प्रोजेक्ट “, THE HIVE” में 16 लाख से करें निवेश: 9760254555, लोन की सुविधा उपलब्ध























