
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82
गढ़: नहर में डूबे युवक का नहीं लगा कोई सुराग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव दौताई का रहने वाला युवक संदिग्ध परिस्थिति में नहर में डूब गया जिसके बाद टीम ने युवक को काफी तलाशा लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। ऐसे में परिजनों का रो-रोकर कर बुरा हाल है।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव दौताई का रहने वाला 25 वर्षीय जुनैद पुत्र वाहिद शनिवार की शाम घर से निकला था। इसी बीच वह गांव के पास से निकल रही मध्य गंग नहर पुल पर पहुंच गया वहां से दूसरे लोगों ने देखा कि जुनैद ने अचानक नहर में छलांग लगा दी है। इस घटना को देख वहां से गुजर लोगों ने शोर मचाया। नहर में 12 फीट से अधिक पानी चलता है। ऐसे में देर रात तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था।
JOB ALERT: आवश्यकता है एक खरादिया (Turner) की: 9045639190, 9760002133























