
हिन्दू रक्षा दल ने घायल नंदी महाराज का कराया उपचार व सुरक्षित गौशाला भिजवाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास एक नंदी महाराज का सींग टूट जाने से अत्यधिक रक्तस्राव होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही हिन्दू रक्षा दल के जिला प्रमुख आकाश बैनीवाल अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।
टीम के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल नंदी महाराज को सुरक्षित काबू में लिया। इसके बाद उनका प्राथमिक उपचार कराया गया और बेहतर देखभाल एवं आगे के उपचार के लिए उन्हें सुरक्षित गौशाला भिजवाया गया।
इस सेवा कार्य में हिन्दू रक्षा दल के सभी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग करते हुए मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। संगठन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं कोई घायल या असहाय गोवंश दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित गौसेवकों या प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उसका उपचार एवं संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























