
👁 13 views Views
ट्रक की चपेट में आने से गोवंश घायल, गोरक्षों का हंगामा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की बलवापुर रोड पर एक गोवंश ट्रक की चपेट में आ गया जिससे गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान भारतीय गौ रक्षा परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जमकर विरोध कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच में जुट गई।
मामला शनिवार की रात का है गौ रक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि गढ़ क्षेत्र के बलवापुर रोड पर ट्रक की चपेट में आने से गोवंश घायल हो गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि गौ रक्षों ने हंगामा कर प्रदर्शन किया जिसके बाद पुलिस ने सभी को शांत किया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























